छठ गीतों के धुन पर सुनील सिंह के लिए प्रचार प्रसार कर रही हैं महिलाएं, चुनाव चिन्ह चरखा छाप पर वोट करने के लिए जनता से कर रही हैं अपील।

छठ गीतों के धुन पर सुनील सिंह के लिए प्रचार प्रसार कर रही हैं महिलाएं, चुनाव चिन्ह चरखा छाप पर वोट करने के लिए जनता से कर रही हैं अपील।

आखिर क्या खासियत है नगर पंचायत देव के अध्यक्ष पद की दावेदार सुनील सिंह में जो प्रचारक जन जन के प्रिय होने के दावेदारी कर रहे हैं।



दैनिक समाज जागरण ,वीरेंद्र यादव जिला संवाददात्ता, औरंगाबाद (बिहार)

औरंगाबाद (बिहार) 30 सितंबर 2022::-औरंगाबाद जिला के नगर पंचायत देव में चुनावी सरगर्मी अब रफ्तार पकड़ लिया है। सभी प्रत्याशी अब जोर शोर से प्रचार में अपना ताकत झोंक रहे हैं। अध्यक्ष पद से चुनाव लड़ रहे अनेको प्रत्याशी जनता जनार्दन के समक्ष अपने अपने वादा के साथ बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं और जनता के बीच किए गए वादे के अनुरूप खरी कसौटी पर उतारने की बात भी करते दिख रहे हैं।
प्राप्त खबरों के अनुसार कई कई प्रत्याशियों ने अपने चुनाव प्रचार में कहा है कि देव नगरी का सर्वांगीण विकास करेंगे, प्रत्याशियों ने अनेकों वादा करते हुए देव नगर परिषद के जनता से अपने पक्ष में मतदान करने का अपील किया है। वही जनमानस के बीच हर मोड़ पर ,हर समय सहयोग में रहने वाले नगर पंचायत देव से अध्यक्ष पद की दावेदार सुनील सिंह के पीछे महिलाएं – पुरूष व युवाओं की उमड़ी भीड़ / जन शैलाब कई प्रत्याशियों के नींद उड़ा दिए हैं। देव नगरी के गलियों में महिलाओ की हुजूम देखने के मिल रहे है जो छठी मईया के गीतों के साथ नगर परिषद देव के अध्यक्ष पद की दावेदार सुनील सिंह के पक्ष में जनता से वोट मांग रहे है। सुनील सिंह के पक्ष में मांगे जा रहे वोट इनदिनों देवनगरी में.चर्चा का विषय बन चुके हैं।
भग्वान भास्कर की नगरी देव में सुनील सिंह के समर्थन में भारी संख्या में महिलाओं का भीड़ देखने को मिल रहा है। देव नगर पंचायत के गलियों में महिलाओं के हुजूम देखा गया और सभी अपने प्रत्याशी सुनील सिंह,के समर्थन में छठ गीतों के धुन पर प्रचार प्रसार के साथ चुनाव चिन्ह चरखा छाप पर वोट करने के लिए जनता से अपील कर रहे हैं।