google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पुराना बाजार में विजया दशमी का पर्व पर बड़े धूम धाम से किया गया रावण दहन,,, हजारों के संख्या में दिखे दर्शक



समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

बिलासपुर । विजयादशमी का पावन त्यौहार मस्तुरी विधानसभा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, ग्राम पंचायत मस्तुरी पुराना बाजार नवयुवक दुर्गोत्सव एवं दशहरा उत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष दशहरा विजया दशमी का पर्व राम लीला का आयोजन कर बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। जिसमें मुख्यतिथि के रूप में डॉ कृष्ण मूर्ति बांधी उपनेता प्रतिपक्ष, विशिष्ट अतिथि डा प्रेम चंद जायसी प्रदेश कांग्रेश उपाध्यक्ष ,युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष देवेंद्र कृष्णन,कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक राहुल राय ने कहा कि असत्य या बुराई कितना भी सामर्थ्य वान हो जाए कितना भी बलवान हो परंतु अंत में जीत सर्वदा से अच्छाई की होती है ,सत्य की होती है, विजयादशमी के इस पावन अवसर पर हम अपने अंदर की बुराइयों को खत्म करने का भी संकल्प लें, इस अवसर अमृत राठौर, फंटूश अग्रवाल, भीष्म तिवारी, अशोक पटेल ग्राम पंचायत मस्तूरी सरपंच प्रतिनिधि वी के मरकाम सहित नवयुवक दुर्गोत्सव एवं दशहरा उत्सव समिति के आयोजक गण एवं ग्रामवासी हजारों की संख्या में उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)