
दैनिक समाज जागरण ब्यूरो रिपोर्ट गौतम सिंह चौहान
पहला सीतापुर
रामपुर कला थाना क्षेत्र में चिड़िया पकड़ने को लेकर हुए मारपीट में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। आपको बताते चलें कि उदन पुत्र अमर सिंह ने बिसवां कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि दिनांक 23/8/22 को मैं और मेरे साथ में प्रदीप पुत्र मेवा लाल , अक्षय पुत्र खनदू , महेश पुत्र रामभरोसे , गोपी पुत्र दुबर निवासी पुरैनी थाना बिसवां जो चिड़िया का शिकार करने बंभौरा थाना रामपुर कला गए थे। शिकार करने के दौरान मनोज एक अन्य व्यक्ति के साथ मोटर साइकिल से आए और हम लोगों से लड़ाई झगड़ा करने लगे और डंडों से मारने लगे जिस कारण गोपी पुत्र दूबार को काफी चोट आ गई जिसको एंबुलेंस से बिसवां सीएससी ले जाया गया। जहां पर इलाज हुआ इलाज के बाद घर ले जाया गया। रात में तबीयत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



