मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा का रायसेन शहर आगमन पर हुआ पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत

कांग्रेस हमेशा से ही तुष्टिकरण की राजनीति करती आ रही है,,,, बोले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

रायसेन। मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा बुधवार को पर्यटन स्थल सांची से होकर जिला मुख्यालय रायसेन आई जहां जन आशीर्वाद यात्रा का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया जैसे ही जन आशीर्वाद यात्रा शहर की सीमा क्षेत्र गोपालपुर आई वहां पहुंचकर सैकड़ो भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने रैली के माध्यम से जन आशीर्वाद यात्रा की अगवानी की एवं सभा स्थल महामाया चौक तक भाजपा कार्यकर्ता रैली के माध्यम से जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर आए । रास्ते में जगह-जगह जाना आशीर्वाद यात्रा का पुष्प बरसा कर स्वागत किया गया। सभा स्थल पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का स्वागत क्षेत्रीय विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित अनेक पदाधिकारीयो द्वारा किया गया। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान महामाया चौक पर आयोजित की गई सभा को संबोधित करते हुए यात्रा का नेतृत्व कर रहे प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि देश में कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही तुष्टिकरण की राजनीति करती आ रही है और अब तो कांग्रेस हमारी नकल कर रही है हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जो योजनाएं ला रहे हैं और लागू कर रहे हैं उनकी नकल कांग्रेस कर रही है। उन्होंने कहा कि इस समय कांग्रेस पार्टी ने जो गाना बनाया है वह पाकिस्तान से चुराया गया गाना है कांग्रेस सनातन धर्म की हमेशा अवहेलना करती आ रही है, उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह का पाकिस्तान प्रेम जग जाहिर है कांग्रेस की तो सियासत ही ऐसी है जब भी दिल्ली में उनकी सरकार आती है तो पाकिस्तान उनके साथ होता है और अब दौर बदल गया है अब हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा काम करके दिखाया है कि पाकिस्तान आज भीख मांग रहा है इतना ही नहीं मोदी जी ने चांद पर तिरंगा फहराकर देशवासियों को बता दिया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस जो यात्रा निकाल रही है उसमें न तो मातृशक्ति किसी महिला का फोटो है और न ही किसी अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों का फोटो लगा हुआ है उन्होंने कहा कि हमारी बीजेपी पार्टी गांव गरीब किसान और महिला के सम्मान की बात करती है कांग्रेस पार्टी में मातृत्व शक्ति महिलाओं का सम्मान नहीं है, श्री मिश्रा ने कहा कि मातृत्व शक्ति का हमें आशीर्वाद मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि सांची विधानसभा क्षेत्र में आपके क्षेत्र के विधायक स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभु राम चौधरी द्वारा चहूमुखी विकास कार्य किया है आप ज्यादा से ज्यादा मतों से उन्हें जिताए।
इससे पूर्व आयोजित सभा को प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं जन आशीर्वाद यात्रा में शुरू से साथ चल रहे रणवीर सिंह रावत ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा जनता का आशीर्वाद लेने के लिए निकाली जा रही है उन्होंने कहा कि जब से जन आशीर्वाद यात्रा शिवपुर से निकाली गई है तब से लेकर अभी तक 40 स्थान से होकर जन आशीर्वाद यात्रा रायसेन पहुंची है । उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताते हुए आम जनता के लोगों को अवगत कराया वहीं कार्यक्रम में इससे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया। इसके पश्चात जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि आज हमारे बीच प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा जी जन आशीर्वाद यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं और हमारे सांची विधानसभा क्षेत्र में आए हैं हम उनका हृदय से स्वागत बंधन अभिनंदन करते हैं। कार्यक्रम में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा ने भी विचार व्यक्त किए। सभा के पश्चात जन आशीर्वाद यात्रा के जिला संयोजक सुरेंद्र तिवारी द्वारा आभार व्यक्त किया गया वहीं कार्यक्रम का संचालन नगर मंडल अध्यक्ष जीतू आदित्य शर्मा द्वारा किया गया।

भाजपा से निष्कासित नेता और कार्यकर्ताओं को पुनः पार्टी में शामिल किया,,,,

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान आयोजित सभा के दौरान भाजपा से निष्कासित किए गए अनिल चौरसिया, मनोज कुशवाहा, श्रीमती रानी कुशवाहा, इरशाद मामू, अवधेश दीक्षित, चंद्रेश नामदेव, हर्षिता शाक्य, मनीष विश्वकर्मा को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए पुनः भाजपा पार्टी में शामिल करने की घोषणा की गई एवं उनका स्वागत गृहमंत्री श्री मिश्रा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में यह पदाधिकारी रहे मौजूद,,,,

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान आयोजित की गई सभा मंच पर मुख्य अतिथि प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, प्रदेश भाजपा के महामंत्री रणवीर सिंह रावत, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता जमना सेन, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र सिंह कुशवाहा, सुरेंद्र तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा भूपेंद्र सिंह वर्मा धीरेंद्र सिंह कुशवाह, श्रीमती वर्षा लोधी, दातार सिंह मीणा, वीर सिंह पटेल, राजू राठौर,बंटी महेश्वरी, श्रीमती मंजू सिंह कुशवाह, शिवराज सिंह कुशवाह, चंद्र कृष्ण रघुवंशी सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम जन मौजूद रहे।