google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हीटवेव रेड अलर्ट : ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के लिए नोएडा में लगाए गए कैनोपी और छाते


नोएडा, 14 जून 2025:

भीषण गर्मी और मौसम विभाग द्वारा जारी हीटवेव (लू) के रेड अलर्ट को देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की है।

शनिवार को ट्रैफिक पुलिस विभाग ने परी चौक, अट्टा चौक, किसान चौक, मॉडल टाउन गोलचक्कर, राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल और चिल्ला बॉर्डर सहित प्रमुख स्थलों पर अस्थायी कैनोपी और छाते लगवाए, ताकि चिलचिलाती धूप में कार्यरत पुलिसकर्मियों को गर्मी से राहत मिल सके।

तेज गर्मी में ट्रैफिक ड्यूटी करना अत्यंत चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में यह कदम पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और उन्हें बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हीटवेव की गंभीरता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है और आगे जरूरत पड़ी तो अन्य स्थानों पर भी ऐसी व्यवस्थाएं की जाएंगी।

नोएडा वासियों ने भी इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों के प्रति यह संवेदनशीलता अत्यंत सराहनीय है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)