नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर के अंतर्गत महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए #MissionShakti5 अभियान के तहत नोएडा पुलिस द्वारा एक विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस आयुक्त @CP_Noida के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में #NoidaPolice की महिला सुरक्षा टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं को पंपलेट बांटे। इन पंपलेट्स के माध्यम से उन्हें POSH एक्ट (कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से सुरक्षा कानून), महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, सरकारी योजनाओं और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

पुलिस टीम ने महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें यह भी बताया कि किस तरह वे किसी भी आपात स्थिति में 112 या 1090 जैसे हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर तुरंत सहायता प्राप्त कर सकती हैं। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें सशक्त बनाना और किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न से निपटने के लिए तैयार करना है। नोएडा पुलिस का यह प्रयास महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
womensafety #MissionShakti5 #NoidaPolice #POSHAct #WomenEmpowerment #PoliceAwarenessDrive #CPNoida #SelfDefense #PublicAwareness #HelplineNumbers #UPPolice #महिलासुरक्षा #महिलासशक्तिकरण
- सोनभद्र: खबर छपने के बाद जागा पीडब्ल्यूडी, जेसीबी से साफ कराया परसाटोला-चैनपुर मार्ग का कीचड़छह साल से बदहाल सड़क पर आखिर हुई कार्रवाई, ग्रामीणों को मिली तत्काल राहत; पक्के निर्माण का इंतजार समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। परसाटोला-चैनपुर मार्ग की बदहाली को लेकर समाज जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) हरकत में आया। विभाग ने रविवार को जेसीबी मशीन लगाकर सड़क पर जमा कीचड़…
- 27 सितंबर को अशोक सम्राट भवन में होगी हम पार्टी की गरीब चौपालजीतन राम मांझी, मंत्री संतोष कुमार सुमन समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।गरीब, दलित, पसमांदा और वंचित तबके की समस्याओं को सीधे उनके बीच जाकर सुनने और समाधान के लिए आवाज उठाने की पहल के तहत हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) की ओर से 27 सितंबर को किशनगंज में…
- तीज व्रत से केवल भगवान की प्राप्ति नहीं, तन-मन को मिलती है संतुष्टि : आशा यादवमेहंदी, गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा तीजोत्सवसमाज जागरण अनिल कुमारहरहुआ वाराणसी। शिवपुर स्थित मेहता नगर कॉलोनी में डॉ. भावना श्रीवास्तव के आवास पर रविवार को हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन साइबर एजुकेशन सोसायटी एवं आशा यस ए-वन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस दौरान…
- श्रीनगर में गूंजा झारखंड के कर्मचारी मुद्दा, नियमितीकरण व सामाजिक सुरक्षा की मांग बुलंदअखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की दो दिवसीय बैठक में झारखंड केज्वलंत सवाल राष्ट्रीय मंच पर उठे समाज जागरण गोड्डा अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की दो दिवसीय बैठक 12 एवं 13 सितंबर26 को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित हुई। बैठक में देश के…
- उमंग दिवस पर विद्यार्थियों को मिला स्वास्थ्य एवं जीवन कौशल का मार्गदर्शनउमंग हेल्पलाइन 14425 की दी जानकारी किशोर-किशोरियों की समस्याओं के समाधान में काउंसलिंग को बताया उपयोगीअनूपपुर। राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार शनिवार, 12 सितंबर 2026 को शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती, अनूपपुर में उमंग दिवस एवं हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ अभिभावकों, नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








