google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चिकित्सा विज्ञान पर दैविय चमत्कार भारी, माँ की शक्ति से दूर हो गई जटिल बीमारी! बीमारी ठीक होने के हुआ भंडारा का आयोजन।*

*

संवाददाता गजेन्द्र कुमार जिला गया बिहार

मानपुर प्रखंड के नौधारिया में देवी माँ की शक्ति चमत्कार से आश्चर्यचकीत हो गए गांव के लोग। इसी गांव की वर्तमान वार्ड सदस्य मंजू देवी जिनकी उम्र महज़ 22 साल है, बीते दिन इन्हें अचानक लकवा मार दिया और पूरे शरीर का क्रियाशीलता समाप्त हो गई थीं और यह बिछावन पर चली गई।इनका सारा नित्य क्रियाकर्म हो रहा था। बिहार के कई न्यूरोलॉजी के डॉक्टर से इलाज कराकर थक गए तो इन्हें रांची में इलाज कराया गया तो वहाँ का भी डॉक्टरों ने जबाब दे दिया और कहा कि इन्हें घर पर रखें कोई चमत्कार ही इन्हें स्वस्थ कर सकता है। इनके परिवार के सदस्यों ने घर पर लाकर दिन गिन रहे थे। नवरात्रि के अष्टमी तिथि को अचानक से मंजू देवी जिद करने लगी की मुझे देवी स्थान ले चलो अब मेरी देवी माँ ही कुछ करेंगी। पूरे गाँव के लोग आश्चर्यजनक रूप से एक ऐसे घटना का साक्षी बने जिसे चमत्कार ही कहा जा सकता है। जिस महिला के शरीर का कोई भी अंग काम नही कर रहा था। जब देवी स्थान पहुँची तो मंदिर के दरबाजे से अपने पैरों पर चलकर मंदिर के गर्भगृह में चली गई। उस दिन के बाद से आजतक पूर्ण रूप से स्वस्थ है। इसी खुशी में इन्होंने देवी स्थान नौधारिया में एक भंडारे का आयोजन कराने का संकल्प लिया था और आज उसे पूरा करने के लिए एक भण्डारा किया गया।इस भंडारे में क़रीब दस हजार लोगों की भीड़ जमा हो कर देवी माता की चमत्कार को नमस्कार किया। उक्त अवसर प्रखंड उपप्रमुख धर्मेंद्र कुमार सिंह, मुखिया ,विधायक सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)