दैनिक समाज जागरण
चोपन/ सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम लगाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में आज दिनांक 25.09.2025 को थाना चोपन पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत कुल 03 नफर अभियुक्तगण के विरूद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तगण 01. जय प्रकाश पुत्र स्व0राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम डाला चढाई थाना चोपन सोनभद्र 25 वर्ष, 02. .राजेश गोंड उर्फ तन्नू पुत्र बाबू लाल गोंड निवासी ग्राम डाला चढाई थाना चोपन सोनभद्र उम्र करीब 35 वर्ष 03. आनन्द कुमार उर्फ बुल्लू पुत्र बाबू लाल निवासी ग्राम डाला चढाई थाना चोपन सोनभद्र उम्र करीब 35 वर्ष।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



