पंजाब के आम लोग धरना प्रदर्शन से आ चुके है तंग

समाज जागरण

धरना प्रदर्शन आपका संवैधानिक अधिकार है कि आप अपनी बातों को इसके माध्यम से सरकार तक पहुँचाए। लेकिन यह धरना प्रदर्शन अगर किसी के लिए समस्या खड़ी करने लगे तो यही माना जायेगा कि आप अपने अधिकार के लिए किसी दूसरे के अधिकार का गला घोट रहे है। ऐसा कोई दिन नही जब देश मे कही न कही किसी भी मुद्दे को लेकर धरना प्रदर्शन न ही हो रहा हो। जिसके कारण जहाँ एक तरफ अर्थव्यवस्था के पहिया रुक जाते है वही दूसरी तरफ कई लोगों के तो जान तक चले जाते है। व्यवस्था मे अव्यवस्था मे बदल जाते है जिसे ठीक करने मे महीनों तथा सालों लग जाते है कई बार तो ऐसा भी होता है कि उसे ठीक ही नही किया जा सकता है। यह सारी व्यवस्थाएँ भी आपके लिए ही होते है। कही आप प्रदर्शनकारी है तो कही आप आम जनता भी है। कही आप सरकार मे है तो कोई न कोई आपका शासन प्रशासन या पुलिस मे भी है।

जरा सोचिये की आपने धरना प्रदर्शन किया अपने मांगो को लेकर और पूरे सड़क जाम कर दिया जिसके कारण सरकार को राजस्व की क्षति हुई। आम जनता तो काम काज की। बहुत सारे लोग उसमे ऐसे भी थे जो रोज कमाते खाते है जिसका निवाला आपने अपनी मांगो के कारण छिन लिया। कोई ऐसा भी था जो अपनो को लेकर हास्पिटल जा रहा होगा लेकिन अस्पताल तक नही पहुँच पाया और उससे पहले ही दम तोड़ दिया। जो दम तोड़ दिया वह अपने परिवार का इकलौता चिराग रहा हो जो आपके कारण से बुझ गया।

मान लिजिए यह सभी हालत या स्थिति मे आप होते है तो क्या कीजिएगा। अक्सर जब हम वह काम कर रहे होते है तो हमे अच्छे बुरे का ख्याल नही आते है लेकिन कोई और कर रहा हो और ऐसी कोई भी स्थिति हमारे साथ हो जाय तो हम पुलिस प्रशासन से लेकर सरकार तक को कोसते है। आखिर क्यों कोसते है जिसने रास्ता रोका या बीच सड़क पर प्रदर्शन किया वह भी तो आपके जैसे ही लोग है जिनका मांग पूरा नही हुआ तो सड़क जाम कर दिया। इस जाम जाम के खेल मे किसी का रोजगार गया, किसी का व्यापार गया तो किसी का जान भी गया। खैर आपका क्या आपको तो अपनी मांग मनवानी थी शायद आपने मनवा लिया होगा। लेकिन उसका क्या जिसका सबकुछ खत्म हो गया। शायद आपकी मांगो की कीमत उसके जान से ज्यादा रहा होगा या फिर आप मानवीय संवेदनाए खो चुके होंगे अपनी मांगो के आगे।

पंजाब का एक विडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे एक बुजुर्ग महिला बीच सड़क पर धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों को खड़ी खोटी सुना रही है। क्योंकि रोज रोज के धरना प्रदर्शन से परेशान हो चुकी है। जब आप अपने घरों के आस-पास होते है तब तो थोड़ा ठीक भी है लेकिन अगर आप घर के बाहर है और धरना प्रदर्शन के कारण आपको पूरे पूरे रात सड़क पर गुजारने पड़ते है। कोसो दूर जाने पड़ते है पैदल बच्चों के साथ क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने रास्ता रोक दिया वाहन वहाँ तक नही पहुँच सकता है। उस समय कि स्थिति क्या होता होगा आप इस विडियों को देखकर समझ सकते है।

पंजाब में आम लोग राज्य में रोजाना हो रहे विरोध प्रदर्शनों से तंग आ चुके हैं। आए दिन राहगीरों को सड़क जाम का सामना करना पड़ता है। बुजुर्ग महिला ने किसानों को कोसते हुए कह रही है कि ‘केंद्र आपको सब कुछ मुफ्त दे रहा है, फिर भी जनता को परेशान करते हुए सड़कें जाम कर रहे है।’