google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाजपा का तीन दिवसीय गांव चलो अभियान मे प्रवास के दौरान किया हर घर संपर्क

दैनिक समाज जागरण संवाददाता अनिल कुमार नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर ( बिहार)11 फरवरी 2024 भाजपा का नवीनगर ग्रामीण मंडल क्षेत्र पीपरा शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं ने 09 फरवरी से शुरू होकर 11 फरवरी तक तीन दिवसीय गांव चलो विशेष प्रवास और घर-घर महा सम्पर्क अभियान चलाकर मोदी सरकार के उपलब्धी का पत्रक वितरण किया। वही आज रविवार को जनसंघ के प्रथम महामंत्री और जनसंघ के द्बितीय अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के पुण्य तिथि के अवसर पर सुबह नवीनगर रोड रेलवे स्टेशन और स्टेशन के बगल में सूर्य मंदिर के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया। गांव चलो विशेष तीन दिवसीय प्रवास अभियान कार्यक्रम के तहत नवीनगर विधानसभा के भाजपा विस्तारक दिलीप कुमार सिंह , पीपरा शक्ति केंद्र प्रमुख बबलू सिंह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवम प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और गांव चलों अभियान के जिला संयोजक प्रभारी पुरूषोत्तम सिंह, सहित नवीनगर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों एवम मंच मोर्चा अध्यक्षों ने पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम गांव चलो अभियान के तहत व्यापक जन संपर्क करते हुए प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल मे उपलब्धियों को बताते हुए एक बार फिर 2024 मे 400 पार का लक्ष्य को लेकर पुनः मोदी जी को प्रधान मंत्री बनाने के लिय सफल अभियान चलाया।वही गांव की ओर चलो प्रवास के दौरान भाजपा प्रखंड अध्यक्ष उमेश सिंह,सुरेंद्र सिंह ,पूर्व जिला मंत्री नरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह, महामंत्री नगर मंडल डा आनंद कुमार,समरेंद्र सिंह,नरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष संतोष चंद्रवंशी, सिंटू सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रवास किया। वहीं बैरिया मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह सहित मंच मोर्चा के पदाधिकारियों ने भी अभियान में सक्रियता दिखाया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)