google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कांग्रेसियों ने शुरू किया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का अभियान*

*
जिला गया बिहार से गजेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

विजयि विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारो को बुलंद करते हुए कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता ने आज से लगातार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक घर, घर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का अभियान स्थानीय चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा के पास से शुरू किया ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व विधायक मो खान अली, राम प्रमोद सिंह, विद्या शर्मा, श्रवण पासवान, अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, अभिषेक श्रीवास्तव, शिव कुमार चौरसिया, उदय शंकर पालित, बाल्मिकी प्रसाद, जगरूप यादव, जितेंद्र कुमार सिंह, विनोद उपाध्याय, सुजीत कुमार गुप्ता, राजेश अग्रवाल, मो समद, असरफ इमाम आदि ने अपने, अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी सन 1929 वाली पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के हाथो में तिरंगा वाली तस्वीर को आदर्श मानते हुए 03 अगस्त से 15 से तक घर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
नेताओ ने कहा की आज देश के सत्ता में बैठे लोग जिन्हें आजादी की लड़ाई से दूर, दूर तक कोई वास्ता नहीं रहा हो, जिस आर आर के नागपुर कार्यालय में 52 वर्षो तक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा नही फहराया वे लोग आज सरकारी तंत्र का उपयोग कर अरबों, खरब प्रचार पर खर्च कर घर, घर तिरंगा फहराने का अभियान चला रहे है।
नेताओ ने कहा की कांग्रेस पार्टी विगत 75 वर्षो से अगस्त क्रांति मानते आ रही है, तथा इस वर्ष 75 वीं वर्षगाठ के अवसर पर पूरे एक वर्ष कार्यक्रम करते हुए आज से 15 अगस्त तक घर, घर तिरंगा फहराने तथा 75 किलोमीटर पदयात्रा करने का काम किया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)