google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कदमा गांव में लगातार रोड में जल जमाव के कारण शैक्षणिक गतिविधियों पर पड़रहा है प्रतिकूल प्रभाव

समाज जागरण मनोज कुमार साह

गोड्डा
बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के कदमा पंचायत अंतर्गत कदमा गांव में अवस्थित प्रमुख इस्लामी शिक्षण संस्थान मदरसा इब्राहिमिया गौसुलवरा कदमा जो आवासीय शैक्षणिक संस्थान है ,आज टापू का रूप धारण कर चुका है ।संस्थान के चारों ओर पहले से जल जमाव और कीचड़ में बच्चों के लिए पठन-पाठन के राह को कठिन बना दिया है ।छात्रावास में रह रहे अध्यनरत बच्चों तथा बाहरी छात्र मुख्य सड़क तक पहुंचाने के लिए लगभग 100 मीटर के जलमग्न और दुर्गंध युक्त राह पर चलने को विवश है। बारिश के पानी के निकासी के समुचित व्यवस्था न होने के कारण परिसर के चारों ओर लंबे समय तक पानी जमा रहता है ।जिससे न सिर्फ बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूलअसर पड़ रहा है बल्कि उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। जल जमाव के कारण मदरसा जाने वाले बच्चों के जूते चप्पल कीचड़ में धस जाते हैं और दुर्गंध के बीच पढ़ाई का उत्साह भी कम हो जाता है ।स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक का कई बार समस्या के निराकरण हेतु ध्यान आकृष्ट कराया गया लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं, कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अभिभावकों का कहना है कि यदि शीघ्र कोई तकनीकी समाधान नहीं निकाला गया तो बच्चों के मनोदशा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से छात्र हित में त्वरित कार्रवाई करते हुए मदरसा से मुख्य सड़क तक पथ निर्माण का मांग किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)