google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

साइबर टीम की सफलता: ICICI बैंक फर्जी APK ठगी में 49,894/- रुपये पीड़िता के खाते मे वापस

समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी

चोपन/ सोनभद्र। आवेदिका पूजा गुप्ता पुत्री रामसागर गुप्ता, निवासी ग्राम कुरुहुल, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, के साथ दिनांक 18.10.2025 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके व्हाट्सएप्प पर ICICI बैंक की फर्जी APK फाइल भेजकर उसके मोबाइल फोन का पूरा नियंत्रण लेकर उसके खाते से ₹59,893/- की ठगी की गई थी। इस मामले में थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा आवेदिका से पूछताछ और ट्रांजैक्शन संबंधित आवश्यक दस्तावेज़ प्राप्त कर साइबर पुलिस पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन कुमुद शेखर सिंह के नेतृत्व में टीम ने एनसीआरपी पोर्टल का अवलोकन कर ₹49,894/- रुपये को संबंधित खाते में होल्ड कराया।

संबंधित बैंक शाखा से ईमेल पत्राचार के माध्यम रविवार 07.12.2025 को आवेदिका के खाते में यह राशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई। आवेदिका ने थाना चोपन की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)