google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दबंग भू माफिया एवं उनके आपराधिक प्रवृत्ति के पुत्रों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही हो- दिया प्राथना पत्र।*


*कानपुर विशेष संवाददाता।* आपको बता दे कि थाना जूही अंतर्गत परमपुरवा के व्यापारी मोहम्मद रफीक ने स्थानीय दबंग भू माफिया एवं उसके आपराधिक प्रवृत्ति के पुत्रों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही हो इसके लिए मंडलायुक्त कानपुर नगर को एक प्रार्थना पत्र दिया है,साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डीजीपी उत्तर प्रदेश एडीजी ज़ोन कानपुर आई जी कानपुर पुलिस आयुक्त, तथा भू माफिया सेल में भी प्रार्थना पत्र दिया गया है, इसके संबंध में मोहम्मद रफीक ने बताया कि मोहल्ला परमपुरवा का मेराज अहमद कुरैशी उर्फ चिज्जू जो अपने लड़कों आसिफ कुरैशी आरिफ कुरैशी और आकिब कुरैशी के साथ मिलकर दबंगई और गुंडई के बल पर औने पौने दाम में जमीनें लेकर ऊंचे दामों में बेचता है,

उन्होंने बताया कि चिज्जू ने ग्राम समाज एवं वक्फ की ज़मीन भी बेंच डाली है,चमनगंज के आपराधिक प्रवृत्ति के गोकश रिश्तेदारों की मदद से चिज्जू वक्फ की ज़मीन बेचता है, उन्होंने बताया कि चिज्जू उनका मकान और प्लाट हड़पना चाहता है इसलिए उनके खिलाफ झूठी शिकायतें की जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चिज्जू और उसके लड़के कभी भी उनकी हत्या करवा सकते हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)