गौतमबुद्ध नगर। थाना दादरी पुलिस ने चोरी की घटनाओं में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के आभूषण, सिक्के, पेंट की बाल्टी, अवैध चाकू और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर थाना दादरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को बोड़ाकी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देव पुत्र नरेश कुमार, निवासी ग्राम धनौरा, थाना ककोड़, बुलंदशहर, उम्र करीब 19 वर्ष और आकाश पुत्र लाल किशन, निवासी ग्राम खवासपुर, थाना चोला, बुलंदशहर, उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीली धातु का एक लॉकेट, सफेद धातु के दो कंगन, सफेद धातु के आठ सिक्के, एक पेंट की बाल्टी और एक-एक अवैध चाकू बरामद किया है। इसके अलावा चोरी की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UP15DV7928 भी बरामद की गई है।
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना दादरी में अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मु0अ0सं0 404/2026, धारा 305ए/331(4), 317(2) बीएनएस; मु0अ0सं0 362/2026, धारा 305(ए), 331(4), 317(2) बीएनएस; मु0अ0सं0 425/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस तथा मु0अ0सं0 429/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट शामिल हैं।
दादरी पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



