google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

डी बी ए की मांग कचहरी परिसर स्थित एसबीआई एटीएम को तुरंत चालू किया जाए: एड पवन कुमार सिंह*

ब्यूरो चीफ़ विजय कुमार अग्रहरी। समाज जागरण

सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा एसबीआई                                                                                एटीएम पर प्रदर्शन कर एटीएम को तुरंत चालू रखने की मांग की गई !                               इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एड ने कहा कि कचहरी परिसर रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र स्थित एसबीआई एटीएम करीब पंद्रह दिन से पैसा नही निकल रहा है बैंक उच्च अधिकारियों से मांग है कि ध्यान देकर तुरन्त बन्द एटीएम चालू कराया जाय।
वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम अक्सर बंद रहने से बैंक के ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनपद न्यायालय परिसर में स्थित एटीएम से वकीलों, वादकारियों, कचहरी के कर्मचारियों और राहगीरों को पैसा निकालने में सहूलियत रहती है, परंतु इधर  करीब पंद्रह दिन से एटीएम से पैसा नही रहने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं तथा ए टी एम का शटर गिरा रहता है,  बैंक को तुरन्त जनहित में इस ओर ध्यान देकर बंद ए टी एम को चालू कराया जाना चाहिए !                                      इस अवसर पर सत्यप्रकाश कुशवाहा, राजेंद्र चौधरी, सुरेश सिंह कुशवाहा, अशोक कनौजिया, राजेश कुमार मौर्य, रमेश सिंह, अविनाश यादव, टीटू गुप्ता, अरुण कुमार सिंघल, अभिषेक सिंह, सुधीर कुमार, रामसजीवन चंद्रवंशी, दसरथ यादव आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे !


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)