
*
दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो चीफ उमाकांत साह
बांका/चांदन/दीपावली एवं छठ को लेकर शराब एवं शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के तहत जिला प्रशासन के निर्देश पर आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में एएसआई श्याम जी रजक व पुलिस बल द्वारा तुर्की मोड़ सिमुलतला मुख्य मार्ग के सिमरा मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले एक बाइक चालक से₹1000 जुर्माना वसूला गया। वहीं जांच के दौरान सड़क पर गुजरने वाले सभी वाहनों की सघन तलाशी ली गई। जिसमें हेलमेट डिक्की इंश्योरेंस सीट बेल्ट आदि का जांच किया गया। जिससे बाइक चालकों में हड़कंप मची रही।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



