ब्यूरो समाज जागरण जौनपुर
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के घास मण्डी चौक स्थित राम जानकी मन्दिर बाउलिया व पुराना चौक स्थित बुढ़वा बाबा मन्दिर में देव दीपावली धूमधाम से मनायी गयी। जिसमें भारी संख्या में पहुंची महिलाओं और बच्चों ने हज़ारों दीपक जलायें। महंत धीरज दास के नेतृत्व में राम जानकी मन्दिर स्थित बाउलिया तालाब पर 16 हजार से अधिक दिए जलाकर देव दिपावली मनाई गई। इसके अलावा भारी संख्या में महिलाओं ने घरों से दीपक लाकर प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में धीरज पाटिल, वेद प्रकाश जायसवाल, विवेक गुप्ता, अनुपमा अग्रहरि, रीता जायसवाल, बिट्टू किन्नर, रामलीला समिति के अध्यक्ष संदीप जायसवाल, भजन मंडली व ब्राइट कैरियर क्लासेज के छात्रों की महती भूमिका रही। बुढ़वा बाबा मन्दिर में युवा समाजसेवी अक्षत अग्रहरि, विशाल साहू आदि के नेतृत्व में मंदिर और घाटों पर दस हजार दीपक जलाये गये। नन्हें मुन्ने बच्चों ने रंगोली आदि बनाकर लोगों को खूब लुभाया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



