
दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 15 दिसंबर 2023 अनुग्रह नारायण स्टेडियम नबीनगर मे शुक्रवार को देव मंगल मेमोरियल ट्रस्ट जमुहार के सौजन्य से जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यकर्म आयोजित किया गया। कार्यकर्म के मुख्य अतिथि देव मंगल मेमोरियल ट्रस्ट सह भाजपा के पूर्व राज्य सभा सांसद गोपाल नारायण सिंह,विशिष्ट अतिथि गोविंद नारायण सिंह सचिव देव मंगल मेमोरियल ट्रस्ट एवम त्रिविक्रम नारायण सिंह भाजपा के प्रदेश मंत्री सह प्रभारी तिरहुत उपस्थित रहे। पूर्व राज्य सभा सांसद गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से गैर राजनीतिक है । उन्होने कहा कि चुकी भगवान ने सामर्थ्य दिया है तो इस तरह के सामाजिक कार्य करने मे आनंद आता है । देव मंगल मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष ने यह भी बताया कि ट्रस्ट द्वारा साल मे एक बार होली मिलन समारोह और एक बार ठंडी के मौसम मे जन कल्याणार्थ कार्यक्रम आयोजि किए जाते रहे हैं। उन्होने बताया कि नबीनगर के पूर्व और वर्तमान मुखिया के माध्यम से कूपन के अधार पर दो हजार जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है।गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि नबीनगर के लगभग दस पंचायतों मे और इस तरह का कैंप लगाकर जरूरत मंदो के बीच कंबल वितरण किया जायेगा।
मौके पर मुकेश कुमार सिंह, मुखिया अमोद चंद्रवंशी,प्रिंस प्रताप सिंह, वार्ड पार्षद अमित कुमार उर्फ पिंटू , उमाकांत सिंह, जिला पार्षद हरी राम,उदय प्रताप सिंह,भूपेंद्र नारायन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, रमजान अली,मुकेश कुमार साहू सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता कंबल वितरण मे सहयोग करते देखे गए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



