google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शिव शक्ति महायज्ञ मंडप की परिक्रमा करने को उमड़े श्रद्धालु

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर मलमास महीने में चल रहे शिव शक्ति महायज्ञ मंडप की परिक्रमा करने को श्रद्धांजलि भारी संख्या में उमड़ रहे हैं।प्रतिदिन शाम को यहां पर यज्ञ मंडप के चारों ओर पुरुष तथा महिलाएं भारी संख्या में परिक्रमा कर रहे हैं। महायज्ञ के आचार्य बनवासी बाबा ने बताया कि यहा यज्ञ मलमास महीने में एक हफ्ते पूर्व से प्रारंभ हुआ है। कहा की पुरुषोत्तम महीने में काशी का महत्व विशेष रूप से बढ़ जाता है।यहां के कंकड़ कंकड़ में शंकर हैं।

मलमास माह में यज्ञ हवन पूजन दान आदि का विशेष महत्व है।काशी के पंचकोसी परिक्रमा का भी विशेष महत्व है। परिक्रमा मार्ग के प्रयागपुर में यह कार्यक्रम विश्व कल्याण और सब के सुख शांति के लिए किया जा रहा है। यज्ञ मंडप का परिक्रमा काशी सेवा शोध समिति के सचिव डॉक्टर सिंह टी पी सिंह,प्रणय कुमार सिंह ने समिति के लोगों के साथ किया तथा वनवासी बाबा से आशीर्वाद प्राप्त किया।इस दौरान यहां पर अजय दुबे, विजय नारायण पांडेय, पीके सिंह,धीरेंद्र सिंह,अवधेश पटेल,कृपा शंकर त्रिपाठी, आशीष पांडेय, तथा ग्राम प्रधान अल्पना पांडेय सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)