*धनपुरी में आरा मशीन–फर्नीचर कारोबार पर सवाल बुढार वन परिक्षेत्र में तीन दुकानों पर वन विभाग की चुप्पी, अवैध लकड़ी की आशंका*



*धनपुरी। नगर में संचालित खान टिम्बर फर्नीचर मार्ट, क्वालिटी वुड प्रोडक्ट एवं क्वालिटी टिम्बर एंड फर्नीचर मार्ट—तीनों प्रतिष्ठान आरा मशीन सहित संचालित किए जा रहे हैं। यह पूरा क्षेत्र वन परिक्षेत्र बुढार, सर्किल बुढार के अंतर्गत आता है, जहां के जिम्मेदार अधिकारी वन परिक्षेत्र अधिकारी सलीम खान हैं।


स्थानीय स्तर पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं कि जब क्षेत्र में इमारती लकड़ी के कटाव पर सख़्त प्रतिबंध है, तो इन फर्नीचर सेंटर्स और आरा मशीनों में लकड़ी आखिर आ कहां से रही है?


*❓ जांच के अहम बिंदु*
सूत्रों के अनुसार, इन तीनों दुकानों में बड़ी मात्रा में लकड़ी का भंडारण और निरंतर फर्नीचर निर्माण किया जा रहा है, लेकिन—उपयोग में लाई जा रही लकड़ी की प्रजाति कौन-सी है?प्रत्येक प्रतिष्ठान में कितना वैध भंडारण अनुमन्य है और वास्तव में कितना रखा गया है?आज दिनांक तक कितनी लकड़ी मंगाई गई, और कहां-कहां से लकड़ी लाई गई?
क्या हर खेप की टीपी (ट्रांजिट परमिट) मौजूद है?
क्या इन गतिविधियों की वन विभाग को पूर्व सूचना/अनुमति दी गई है?


एक साथ दबिश की मांग जानकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि वन विभाग निष्पक्ष है, तो सभी आरा मशीनों और फर्नीचर सेंटर्स पर *एक साथ दबिश देकर—*
मौके पर मौजूद समस्त लकड़ी की गिनती और प्रजाति की जांच, टीपी व अन्य दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन,भंडारण सीमा से अधिक लकड़ी पाए जाने पर तत्काल जब्ती,
और दोषियों पर वन अधिनियम के तहत सख़्त कार्रवाई की जानी चाहिए।


*संरक्षण का आरोप*
क्षेत्र में यह चर्चा आम है कि लंबे समय से आरा मशीनें संचालित होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होना, संरक्षण और मिलीभगत की ओर इशारा करता है। यदि जांच नहीं हुई, तो यह स्पष्ट होगा कि वन संपदा के दोहन में जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं।



*प्रशासन से अपेक्षा-*
अब देखना यह है कि वन परिक्षेत्र बुढार कब जागता है और क्या बुढार वन परिक्षेत्र में संचालित इन आरा मशीन–फर्नीचर प्रतिष्ठानों पर निष्पक्ष और सख़्त कार्रवाई होती है या फिर मामला फाइलों में ही दबा दिया जाएगा।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)