भुनेश्वर कुमार महातो
समाज जागरण, संवाददाता बेरमो/ डुमरी
झारखंड के पुर्व मुख्यमंत्री सह राज्य सभा सदस्य दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन सर गंगाराम अस्पताल दिल्ली में इलाज के दौरान चार अगस्त को हो गया ।जिनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव रामगढ़ जिला के नेमरा में मंगलवार को किया गया। गुरु जी के निधन में बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल सेंट्रल मार्केट में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में राजद नेता जोधन नायक ने कहा कि गुरु जी दबे कुचले के आवाज थे, जिन्होंने झारखंड राज्य का गठन आंदोलन कर किया था।इनके निधन से पुरे झारखंड में लोग मर्माहत है।यह अपूर्णीय क्षति है जिसकी भारपाई नहीं हो सकता है।शोक सभा में बी नायक, संतोष साव, निर्मल महतो, मोतीलाल बेसरा, प्रेमचंद महतो, शंभू गुप्ता सहित कई थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



