समाज जागरण , आलोक शर्मा , जिला संवाददात्ता औरंगाबाद (बिहार)
औरंगाबाद (बिहार) 15 दिसम्बर 2022 :- 15 दिसंबर को जिला पदाधिकारी, सौरभ जोरवाल द्वारा आगामी नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 के मद्देनजर सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारियों एवं निर्वाची पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि नगर पालिका निर्वाचन 2022 में औरंगाबाद जिला अंतर्गत दिनांक 18 दिसंबर 2022 को कुल 199 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टी, पीसीसीपी दल एवं 61 सेक्टर पदाधिकारियों के माध्यम से चुनाव कराया जाएगा। गौरतलब हो कि औरंगाबाद नगर परिषद के लिए 109, नवीनगर के लिए 28, रफीगंज के लिए 36 एवं देव एवं बारुण नगर पंचायतों के लिए 13- 13 मतदान केंद्रों पर चुनाव कराया जाना है। बताया गया कि बीईएल के अभियंताओं की मदद से मॉक पॉल का कार्य पूर्ण किया जा चुका है एवं दिनांक 17 दिसंबर 2022 को ईवीएम मशीनों का डिस्पैच किशोरी सिन्हा महिला महाविद्यालय में अवस्थित ईवीएम डिस्पैच सेंटर से किया जाएगा। इसके लिए सारीव्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। मतदान के पश्चात दिनांक 20 दिसंबर 2022 को मतगणना का कार्य किया जाएगा। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा, अपर समाहर्ता आशीष कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी विजयंत, उप निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद गजाली, निदेशक डीआरडीए बालमुकुंद प्रसाद, सभी वरीय उप समाहर्ता, सभी निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



