
आज डॉ सोमेंद्र तोमर का गौतम बुध नगर के गांव बादलपुर एवं डेरीमचछा गांव में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रधान महेंद्र सिंह नागर के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया आपको बता दें कि डॉ सोमेंद्र तोमर को उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा राज्यमंत्री की जिम्मेदारी देने के बाद प्रथम बार गौतम बुध नगर में आगमन हुआ जिसका लाल कुआं से लेकर पूरे जिले में जोरदार स्वागत किया गया ।
बादलपुर में प्रधान महेंद्र सिंह नागर के नेतृत्व में फूल माला एवं ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया इस शुभ अवसर पर राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसे ईमानदारी के साथ निभाऊंगा ।
भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रधान महेंद्र सिंह नागर ने कहा डॉ सोमेंद्र तोमर का प्रथम आगमन गौतम बुध नगर में हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है बिजली की लगातार समस्याएं जो सामने आ रही है उसे जल्द ही निपटारा करने के लिए आप इस पर अवश्य ध्यान देंगे उन्होंने जल्द ही बिजली की समस्या को समाप्त करने के लिए आश्वासन दिया ।
इस स्वागत अवसर पर दादरी के विधायक तेजपाल सिंह नागर, पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रताप नागर, विरेंद्र सिंह नागर, मास्टर ब्रहम सिंह नागर,संजीव मुकदम, राजकुमार नेताजी, आनंद भगत जी, रविंद्र आर्य, महेंद्र नेताजी, रामवीर नागर के साथ-साथ सैकड़ों कार्यकर्ता एवं सैकड़ों गाड़ियों की संख्या उपस्थित रही।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



