श्रीभूमि संवाददाता दैनिक समाज जागरण
जिले के रामकृष्णनगर विधानसभा के दुल्लभछड़ा -निविया-चेरागी क्षेत्र में एकमात्र यूबीआई शाखा (वर्तमान पीएनबी) थी, जिसमें कुछ सैकड़ों ग्राहक थे। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय शुभचिंतकों ने 2016 में दुल्लभछड़ा में एसबीआई शाखा स्थापना के लिए लोगों द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन पत्र के आधार पर विभाग की ओर से क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद इसे सुरक्षित रखा।
फिर भी, दुल्लभछड़ा स्टेशन रोड के निवासी एवं सेवानिवृत्त एडीसी नीलेमनी दास ने 2015 में सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद शाखा के ग्राहकों की समस्याओं को हल करने के लिए सुरक्षित रखे गए लोगों के आवेदन को लेकर रामकृष्णनगर-शिलचर-गुवाहाटी और यहां तक कि मुंबई के एसबीआई अधिकारियों के साथ लोगों का प्रतिनिधित्व करते हुए दौड़-धूप की, साथ ही विभागीय अधिकारियों के साथ तीन बार दुल्लभछड़ा के भौगोलिक क्षेत्रों का निरीक्षण कराया।

यहां तक कि कोविड के बाद दुल्लभछड़ा-शिलचर पैसेंजर और दुल्लभछड़ा-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के अलावा फाकुआ क्षेत्र में खराब ट्रांसफॉर्मर परिवर्तन में भी उनकी भूमिका अद्वितीय रही। अपने जन्मस्थान के विकास के लिए उनका निरंतर प्रयासों से दुल्लभछड़ा में एसबीआई शाखा स्थापित करने के लिए स्वीकृति पत्र प्राप्त करने पर स्थानीय जनता की ओर से उनका आभार व्यक्त करने के साथ ही लंबी उम्र की कामना करते हैं। साथ ही विभागीय अधिकारियों की सराहना करते हैं। स्वीकृति पत्र की खुशी में तीनसुकिया एसबीआई शाखा के अधिकारियों के साथ सेवानिवृत्त एडीसी निलमनि दास भी मिठाई खाते हुए शामिल हुए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



