बैठक में धूमधाम से दुर्गा पूजा मानने का लिया गया निर्णय
संवाददाता मु० हफीज फुलील दैनिक समाज जागरण
अनपरा/ सोनभद्र। दुर्गा पूजा के आयोजन की तैयारियों को लेकर स्थानीय अनपरा कालोनी बस स्टैंड पर नवयुवक सेना श्री दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुईं जिसमे आगामी शारदीय नवरात्रि मे होने वाले दुर्गा पूजा को लेकर वृहद रूप से चर्चा की गयी। विदित हो कि अनपरा कालोनी मे नवयुवक सेना द्वारा लगातारा 32 वर्ष से दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जाता रहा है। वर्तमान मे पूजन कार्यक्रम के साथ सप्तमी पर बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम, अष्टमी पर कालोनी के महिलाओं के लिए डांडिया तथा नवमी पर भंडारे तथा भव्य देवी जागरण की व्यवस्था रहती है, जिसमे कालोनी के सभी वर्ग के विद्युत कार्मिक व उनके परिवार बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। बैठक मे इस वर्ष के कार्यकारिणी पर भी चर्चा की गयी जिसमे सर्व सम्मति से लगातार चौथी बार इं अदालत वर्मा को अध्यक्ष तथा पाँचवी बार श्री अविनाश सिंह को सचिव मनोनीत किया गया। वहीं अन्य पदों पर सभासद शिव प्रकाश उर्फ़ ‘श्री’ तथा विष्णु देव झा को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया। कोषाध्यक्ष पद पर दीपक मिश्रा सह कोषाध्यक्ष पद पर बिन्देश सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर इं शैलेश यादव, इं प्रवीण कश्यप, इं मधुराज सिंह, श्री माधवेंद्र सिंह, राजाजी पाण्डेय, धीरेन्द्र चौबे उपाध्यक्ष पद पर इं मनीष गुप्ता, अभिषेक सिंह,राकेश वर्मा, इंद्र कुमार सिंह, प्रवेशराज सिंह उर्फ़ ‘गमगम’ सयुंक्त सचिव पद पर उदय नारायण सिंह, उप सचिव पद पर सुनिल पाल, भैया विवेक सिंह, मुकेश जायसवाल, नवीन सागर जाँच अधिकारी पद पर प्रशांत उपाध्याय सांस्कृतिक सचिव पद पर सुजीत सोनी व मनोज कुमार सह सांस्कृतिक सचिव पद पर विशाल शाही, राकेश जायसवाल, सुशील गुप्ता, राजकुमार यादव व अनसनी कुमार मीडिया प्रभारी पद पर अम्बरीष शर्मा उर्फ़ निक्कू’ मनोनीत हुए।
बैठक मे मुख्य रूप से इं अदालत वर्मा, विष्णु देव झा, शिव प्रकाश उर्फ़ ‘श्री’, उदय नारायण सिंह, अविनाश सिंह, दीपक मिश्रा, माधवेन्द्र सिंह, प्रवेशराज सिंह उर्फ ‘ग़मगम, इंद्र कुमार सिंह, प्रशांत उपाध्याय, सुजीत सोनी, मनोज कुमार, मनोज शर्मा, बिन्देश सिंह, अभिषेक सिंह, मुकेश जायसवाल, राकेश जायसवाल, विशाल शाही, श्याम बिहारी सिंह, सुशील गुप्ता, अश्विनी कुमार, राजकुमार यादव, सुनील पाल, राकेश वर्मा, ओम प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
