google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*सो रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप*


ब्यूरो चीफ़ सोनभद्र/ दैनिक समाज जागरण

सोनभद्र। जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के मरांची गांव में मंगलवार देर रात घर में सो रहे एक व्यक्ति की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के भी निशान मिले हैं। घटना को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
मरांची गांव निवासी अमरनाथ यादव घर में सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब 12.30 बजे अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर उन्हें गोली मार दी। परिजनों का कहना है कि हमलावरों ने पहले धारदार हथियार से वार किया और फिर गोली मारकर उनकी जान ले ली। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही शाहगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस वारदात में दो नामजद आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। गांव में तनावपूर्ण शांति का माहौल है और पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। प्रभारी निरीक्षक शाहगंज जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)