google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाजपा मण्डल सेमरा में विकसित भारत संकल्प सभा सम्पन्न*

भाजपा मंडल सेमरा द्वारा *विकसित भारत संकल्प सभा* का आयोजन स्थानीय राठौर भवन में किया गया ।
मुख्य रूप से प्रभारी के रूप में जिला भाजपा के कोषाध्यक्ष और नगर पालिका गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजलाल सिंह राठौर, विकसित भारत कार्यक्रम के जिला संयोजक और जिला उपाध्यक्ष कुबेर सिंह सराटी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह धीरज, जिला पंचायत के सदस्य पवन पैकरा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष लूसन सिंह राठौर, मण्डल सेमरा के अध्यक्ष अजय तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही ।

पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन व पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात प्रारंभ हुई मंडल की सभा को संबोधित करते हुए बृजलाल सिंह राठौर ने कार्यकर्ताओं के बीच, प्रदेश व देश की भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में अपना विचार रखते हुए, कार्यकर्ताओं में चारित्रिक गुणवत्ता को बढ़ावा देने हेतु आह्वान किया गया ।
संकल्प सभा के मंडल प्रभारी मुकेश दुबे ने मोदी सरकार के 11 वर्ष की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए, जन जन तक शासन की योजनाओं को प्रसारित करने हेतु कार्यकर्ताओं से आग्रह किया ।
जिला के उपाध्यक्ष कुबेर सर्राटी ने विकसित भारत संकल्प 2047 हेतु समस्त कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया ।
सभा को लूसन राठौर, कुलदीप सिंह धीरज, पवन पैकरा ने भी संबोधित किया ।

उपरोक्त कार्यक्रम में मंडल के महामंत्री धीरज राठौर, कुबेर तिवारी, उपाध्यक्ष रमा राठौर, कोषाध्यक्ष संजय पाल, मंत्री राधा कोर्चे, अमोल पुरी, लिमेश्वर कुशवाहा, दुर्गेश यादव, अशोक पेंद्रो, मिथलेश गुर्जर, गंगोत्री राठौर, अमन दुबे, भोलेशंकर, संदीप गुर्जर, प्रकाश काछी, मिथलेश सोनवानी, अखिलेश पांडेय, राजेश कुमार, रजनीश तिवारी, रिजवान, अभिषेक गुर्जर आदि पदाधिकारी/कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)