google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है सड़क पर झुका है क्षतिग्रस्त बिजली का खंभा, फिर बिजली विभाग के अधिकारी बेखबर।,



दैनिक समाज जागरण, विजय कुमार सिंह ,संवाददात्ता प्रखंड कुटुम्बा,

औरंगाबाद (बिहार) 14 दिसंबर 2022 :- कुटुंबा, हरिहरगंज – औरंगाबाद मुख्य मार्ग पर एरका चेक पोस्ट के समीप बिजली का खंभा टूटकर सड़क पर झुक गया है। जिससे बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। छोटी गाड़ियां तो पोल के नीचे से निकल जाती है परंतु बस ट्रक जैसी बड़ी गाड़ीयों के ड्राइवर की निगाह अगर पोल पर ना पड़े तो कभी भी दुर्घटना हो सकती है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि लगभग बीस दिनों से पोल टूटा हुआ है परंतु विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की आशंका को देखते हुए त्वरित मरम्मत कराए जाने की मांग की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)