काशी विश्वनाथ धाम और स्वर्वेद मंदिर तक चलेंगी ई-बसें

समाज जागरण
वाराणसी /काशी आने वाले पर्यटकों को ई-बसों से सैर कराई जाएगी। इसकी शुरुआत एक जनवरी से होगी। कैंट स्टेशन से चलने वाली इन बसों से श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर, संकटमोचन, दुर्गाकुंड, सारनाथ, चौबेपुर में स्वर्वेद मंदिर, मार्कंडेय महादेव, रोहनिया स्थित शूलटंकेश्वर महादेव और रामनगर का किला भी घुमाया जाएगा।
वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज ने काशी दर्शन यात्रा की रूपरेखा तैयार की है। पहले चरण में छह ई-बसें काशी दर्शन के लिए लगाई जाएंगी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम बनने के बाद से काशी में पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ी है। दक्षिण भारतीय और अन्य महानगरों से आने वालों का क्रम बना हुआ है। ऐसे में उन्हें सिटी ट्रांसपोर्ट की ई-बसों से काशी दर्शन कराने की योजना बनाई गई है। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के अधिकारियों ने बताया कि नगरीय परिवहन निदेशालय को काशी दर्शन का प्रस्ताव भेजा गया था, जिस पर मुहर लग गई है
वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के एमडी गौरव वर्मा ने बताया कि काशी दर्शन यात्रा की शुरुआत एक जनवरी से करने की याेजना है। इसमें पर्यटकों को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम, स्वर्वेद मंदिर, संकटमोचन, दुर्गाकुंड, सारनाथ आदि पौराणिक महत्व वाले स्थानों तक पहुंचाया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से ई-बसें काफी उपयुक्त हैं, सीसी कैमरे से लैस इस बसों की कंट्रोल रूम से ऑनलाइन निगरानी भी होती रहती है।

  • नोएडा। शहीद स्मारक सेक्टर 29 से निकाली जायेगी तिरंगा यात्रा।
    नोएडा समाज जागरण डेस्क नोएडा 14 मई 2025। भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर के द्वारा आज नोएडा सेक्टर 29 शहीद स्मारक से तिरंगा यात्रा की आयोजन किया जायेगा। पार्टी ने नोएडा महानगर के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से यात्रा मे ज्यादा से ज्यादा संख्या मे पहुँचे की अपील की है। 15 मई शाम को 5…
  • थाना बिनौली । बाइक सवार बदमाशों ने ग्राम प्रधान व अन्य को गोली मारकर किया घायल।
    बागपत। थाना बिनौली स्थित ग्राम सिरसली मे 2 बाइक सवार ने मौजूदा ग्राम प्रधान व अन्य को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना शाम साढे पांच बजे की बतायी जा रही है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को मेरठ अस्पताल मे भर्ती करवाया है जहाँ पर उपचार किया जा रहा है।…
  • चालक के दांये बांये न बैठे। मानक से ज्यादा सवारी होने पर होगी कार्यवाही: नोएडा पुलिस
    समाज जागरण डेस्क नोएडा 14 मई 2025। सड़क पर दुर्घटनाओं मे कमी लाने के लिए नोएडा पुलिस 15 दिवसीय अभियान चला रही है। जिसमें मानक से अधिक सवारी बिठाने वाले ऑटो और ई-रिक्शा पर नियमानुसार कार्यवाही किए जायेंगे। नोएडा यातायात पुलिस के द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर एडवाईजरी जारी की गई है। जिसमें ऑटो के…
  • भारतीय जनता पार्टी सैनिक विहार मंडल में मण्डल गठन को लेकर कार्य समिति की बैठक
    नोएडा 14 मई 2025। नोएडा भारतीय जनता पार्टी सैनिक विहार मंडल में मण्डल गठन को लेकर कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला प्रवासी विजय शुक्ला पूर्व महानगर अध्यक्ष मुजफ्फरनगर एव मंडल प्रभारी नरेश शर्मा, सुशील शर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, राम महर कौशिक सैनिक विहार मंडल अध्यक्ष प्रदीप चौहान एवं अन्य…
  • किसानों के आत्मनिर्भरता की बैक्सीन है प्राकृतिक खेती
    प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण में कृषि विशेषज्ञों के विचारसमाज जागरण ओंकार नाथदानगंज(वाराणसी)-प्राकृतिक खेती को अपनाने से न सिर्फ मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है बल्कि किसान बिषमुक्त खाद्यान्न का उत्पादन कर सकते हैं। उक्त बातें आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्व विद्यालय अयोध्या के प्रबंधकीय समिति के सदस्य शैलेंद्र कुमार रघुवंशी ने बुधवार को…