समाज जागरण
वाराणसी /काशी आने वाले पर्यटकों को ई-बसों से सैर कराई जाएगी। इसकी शुरुआत एक जनवरी से होगी। कैंट स्टेशन से चलने वाली इन बसों से श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर, संकटमोचन, दुर्गाकुंड, सारनाथ, चौबेपुर में स्वर्वेद मंदिर, मार्कंडेय महादेव, रोहनिया स्थित शूलटंकेश्वर महादेव और रामनगर का किला भी घुमाया जाएगा।
वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज ने काशी दर्शन यात्रा की रूपरेखा तैयार की है। पहले चरण में छह ई-बसें काशी दर्शन के लिए लगाई जाएंगी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम बनने के बाद से काशी में पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ी है। दक्षिण भारतीय और अन्य महानगरों से आने वालों का क्रम बना हुआ है। ऐसे में उन्हें सिटी ट्रांसपोर्ट की ई-बसों से काशी दर्शन कराने की योजना बनाई गई है। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के अधिकारियों ने बताया कि नगरीय परिवहन निदेशालय को काशी दर्शन का प्रस्ताव भेजा गया था, जिस पर मुहर लग गई है
वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के एमडी गौरव वर्मा ने बताया कि काशी दर्शन यात्रा की शुरुआत एक जनवरी से करने की याेजना है। इसमें पर्यटकों को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम, स्वर्वेद मंदिर, संकटमोचन, दुर्गाकुंड, सारनाथ आदि पौराणिक महत्व वाले स्थानों तक पहुंचाया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से ई-बसें काफी उपयुक्त हैं, सीसी कैमरे से लैस इस बसों की कंट्रोल रूम से ऑनलाइन निगरानी भी होती रहती है।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








