google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वारिसलीगंज में पत्रकार पर जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस


रीता कुमारी, ब्यूरो चीफ, दैनिक समाज जागरण
नवादा (बिहार)। वारिसलीगंज के पत्रकार अभय कुमार रंजन उर्फ गुड्डू पर असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर उन्हें बुरी तरह जख्मी कर दिया है। हमले में उनके बायें हाथ की हड्डी टूट गयी। घटना उस समय हुई जब वह समाचार संकलन कर बाघीबरडीहा से वारिसलीगंज नगरक्षेत्र के उत्तर बाजार देवी स्थान स्थित अपने घर लौट रहे थे। इस सम्बंध में अभय कुमार रंजन ने वारिसलीगंज थाने में पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है।
अभय कुमार रंजन ने पुलिस में जो रिपोर्ट दर्ज करायी है उसके मुताबिक, रविवार को बाघीबरडीहा मोड़ की तरफ से समाचार संकलन कर वह वारिसलीगंज स्थित घर लौट रहे थे, तभी भलुआ पुल के समीप गया जिले के मुफस्सिल थाना के बहोराबीघा निवासी सियाराम प्रसाद, प्रकाश आर्य सहित पांच लोगों द्वारा जबरदस्ती बाइक रुकवाकर उनपर जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना में पत्रकार गुड्डू के बायें हाथ की हड्डी टूट गयी है। हल्ला सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से पत्रकार को इलाज के लिए वारिसलीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। बताया जाता है कि अभय कुमार रंजन उर्फ गुड्डू ने हमलावरों खिलाफ पूर्व में भी मामला दर्ज करवाया गया था। उक्त प्राथमिकी को वापस लेने के लिए आरोपितों द्वारा बार-बार दवाब बनाते हुए फोन पर डराया-धमकाया जा रहा था। मुकदमा वापस लेने से इनकार करने पर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)