google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

झारखंड के 32 जगहों सहित धनबाद पर ईडी ने दी दस्तक, छापेमारी की कार्रवाई हुई शुरू !

धनबाद के ग्रेवाल कॉलोनी में छापेमारी चल रही है , छापेमारी,में कई नामी बेनामी धंधे का हो सकता खुलासा।

दैनिक समाज जागरण, अनिल कुमार मिश्र, ब्यूरो चीफ बिहार -झारखंड प्रदेश।

झारखंड प्रदेश के धनबाद जिला सहित झारखंड के कुल 32 जगहों पर बुधवार की सुबह से ही E D की छापेमारी का खबर हैं । विश्व सूत्रों से प्राप्त खबर के अनुसार धनबाद के ग्रेवाल कॉलोनी सहित झारखंड के कुल 32 जगहों पर बुधवार की सुबह से ही E D की छापेमारी शुरू हुई । आज के रेड से कोयलांचल सहित प्रदेश की राजनीतिक सहित कारोबारी में तपिश बढ़ी हुई है । इस रेड की बुनियाद पहले ही पड़ गई थी और संभावना व्यक्त की जा रही थी कि कभी भी छापेमारी शुरू हो सकती है। झारखंड में बुधवार की सुबह से ही रेड को लेकर चर्चाएं तेज है । धनबाद ,रांची, देवघर दुमका सहित अन्य जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई एक साथ शुरू हुई है । इस छापेमारी का अंतिम परिणाम क्या निकलता है ,इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई है ।

कई नामी बेनामी धंधे का हो सकता खुलासा

बता दे की झारखंड सरकार के एक मंत्री भी प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से इस कार्रवाई की जद में है । वैसे जानकार सूत्र बताते हैं कि इसी साल मार्च महीने में की गई आयकर सर्वे के बाद से ही यह संभावना व्यक्त की जा रही थी कि शराब कारोबारी के ठिकानों पर कभी भी छापेमारी हो सकती है । शराब के ठेके में गड़बड़ी के आरोप लगते रहे हैं। छत्तीसगढ़ में शराब कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई के बाद यह चर्चा तेज थी कि झारखंड में भी लपेटे में आ सकता है ।
आज बुधवार को शुरू हुई छापेमारी लंबी चल सकती है और कई नामी बेनामी धंधे का खुलासा हो सकता है। वैसे आज की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक क्षेत्र में इसकी खूब चर्चा हो रही है ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)