google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ईएमसीटी ने “महिला और स्वास्थ्य” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया


(हरेश उपाध्याय) ग्रेटर नोएडा:-आज टेकजोन-4 लेबर साइट पर ईएमसीटी सामाजिक संस्था द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत “महिला और उनके स्वास्थ्य” विषय पर कम लागत के स्वास्थ्य वर्धक भोजन और उनके फायदे के बारे में बताया गया। आहार विशेषज्ञ एवं ईएमसीटी की सदस्य गरिमा श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकतर महिलाओं में खून की कमी (एनीमिया) देखा जाता है। खास तौर से मजदूर वर्ग में,इसलिए महिलाओं को जानकारी दी गई कि वो कैसे स्वास्थ्य और बजट को ध्यान में रख कर पोषण युक्त आहार प्राप्त कर सकती हैं।महिलाओं के लिए माहवारी के दौरान पोषक तत्व बहुत आवश्यक होते हैं,क्योंकि उस समय लोह तत्वों की आवश्यकता बढ़ जाती है। अतः इसके लिए वो ज्वार बाजरा,मधुआ, रागी, चुकंदर, पालक, टमाटर, दालों का सेवन करके एनीमिया से बच सकती हैं। कार्यशाला ईएमसीटी की इग्ज़ेक्युटिव डायरेक्टर भुवन जीत कौर ( सिम्मी) ने बताया कि माहवारी के समय महिलायें कपड़े का इस्तेमाल करती है, जो उनके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। हम महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन देकर जागरूकता अभियान चलाते रहते है ताकि महिलायें अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।ईएमसीटी की संस्थापक रश्मि पांडे ने बताया कि इस कार्यशाला में सरिता सिंह, रोनिता,सिम्मी, गरिमा भी उपस्थित रहें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)