google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

इको प्रिज़्म कलेक्टिव फ़ाउंडेशन द्वारा खेत दिवस का आयोजन

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।
गुरुवार को इको प्रिज़्म कलेक्टिव फ़ाउंडेशन द्वारा किसान खेत दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन हरिराम यादव के घर पर स्थापित बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर पर किया गया। इस दौरान किसानों को जीवामृत, बीजामृत, डी-कम्पोज़र, दस पर्णीय अर्क, कम्पोस्ट खाद, केचुआ खाद, ह्यूमिक बेस्ड लिक्विड और डॉ. किसान चन्द्र द्वारा विकसित कल्चर (एन पी के, बैसिलस, राइजोबियम आदि) के उपयोग और लाभों की जानकारी दी गई।
इको प्रिज़्म संस्था के प्रोग्राम समन्वयक संजय पटेल ने कहा कि इन जैविक तकनीकों के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता में सुधार होगा और किसानों को कम रसायनयुक्त स्वस्थ सब्ज़ियाँ और अनाज उत्पादन करने का अवसर मिलेगा।
वहीं, बी आर सी संचालक हरिराम यादव ने किसानों को अपने अनुभव बताए और सभी को प्राकृतिक खेती से जुड़ने की अपील की। उन्होंने किसानों के लिए जलपान, सब्ज़ियों के बीज व पौधे उपलब्ध कराए और सेंटर पर बने उत्पाद ग्रामीणों को नि:शुल्क देने की घोषणा की।
इस अवसर पर कुल 120 किसान उपस्थित रहे, जिनमें 80 महिलाएँ और 40 पुरुष शामिल हुए।वही संस्था प्रतिनिधि रेखा, हरीश और स्थानीय किसान महादेव, अखिलेश, रवि, सुक्खू, उदय यादव, बिन्दू यादव, कंचन, मीरा, प्रीती, लालमणि, गीता, रन्नो,अनीता सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)