पंकज कुमार पाठक, समाज जागरण
पदमा: प्रखंड के ग्राम गरवा में रविवार को वन संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता को लेकर वन रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिमी वन प्रमंडल के डीएफओ मोन प्रकाश शामिल हुए।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने पेड़ों की पूजा-अर्चना कर उन्हें रक्षा सूत्र बांधा और वनों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने कहा कि वन और पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए वनों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने हर वर्ष इसी प्रकार का वन रक्षा बंधन कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को पेड़ों की अंधाधुंध कटाई रोकने और अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए जागरूक किया गया। महिलाओं एवं उपस्थित अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े झारखंडी गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग भी दिया।
इस अवसर पर मुखिया सविता देवी, पूर्व मुखिया कंचन मेहता, जीवलाल प्रजापति, दिवाकर प्रजापति, खेमलाल महतो, दिनेश खंडेलवाल, अनीता देवी, सरिता देवी, सुरेंद्र सिंह, प्रशांत सिंह, निशांत सिंह, मुनेश्वर सिंह, दिनेश्वर सिंह, सुरेन्द्र नारायण सिंह, रामगोविन्द सिंह, किशोरी राणा, अशोक केसरी, परमानंद राणा, शुभम सिंह, विकास सिंह, गिरधारी महतो, केदार प्रजापति, उमाकांत प्रजापति, आशीष सिंह, अमरेंद्र सिंह, रिंकू देवी, प्यासा देवी, गंगाधर प्रजापति, युगलकिशोर सिंह, बुलाकी साव, रामलाल राणा, अभिषेक राणा, विवेक राणा, शम्भु प्रजापति, भैरव राणा, राजेश्वर सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



