दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) शनिवार को नबीनगर शहर के पुनपुन नदी छठ घाट के सामने टंडवा रोड में एक नए मिनी मॉल का उद्घाटन किया गया, जिसका नाम है शुभरुध्यम मिनी मॉल। इस मिनी मॉल का उद्घाटन नगर पंचायत नबीनगर के पूर्व चेयरमैन अजय कुमार सिन्हा ने किया। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।शुभरुध्यम मिनी मॉल एक आधुनिक और आकर्षक मॉल है। इस मॉल में विभिन्न प्रकार के प्लास्टिक के आधुनिक उत्पाद और सेवाएं उपलब्ध है।शुभरुध्यम मिनी मॉल का उद्घाटन करते हुए पूर्व चेयरमैन अजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह मॉल शहर के लिए एक बड़ा उपहार है। उन्होंने कहा कि इस मॉल से शहर के लोगों को कई सुविधाएं मिलेंगी और यह शहर के विकास में भी योगदान करेगा।इसके पूर्व उद्घाटन कर्ता मुख्य अतिथि अजय कुमार सिन्हा को फूलमाला एवम अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।शुभरुध्यम मिनी मॉल के मालिक श्याम अग्रवाल और रुपाली अग्रवाल ने बताया कि इस मॉल को बनाने के लिए वे लोग बहुत मेहनत किये है और वह चाहते हैं कि यह मॉल शहर के लोगों के लिए एक अच्छा अनुभव हो। इन्होंने बताया कि इस मॉल में प्लास्टिक उत्पाद के सभी प्रकार के किचेन की सामग्री,गिफ्ट आइटम, स्पोर्ट्स के समान सहित जरूरत के अन्य सामान मात्र 9 रु से लेकर 999 रु की सामग्री उपलब्ध है।उन्होंने कहा कि वह मॉल को हमेशा साफ और सुरक्षित रखेंगे।उद्घाटन के अवसर पर ईशान अग्रवाल,मिथुन कुमार,मुन्ना अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।



