
दैनिक समाज जागरण
संवाददाता कामेश्वर साह, फुल्लीडुमर /बांका
फुल्लीडुमर थाना की पुलिस मंगलवार को संध्या गस्ती के दौरान दो व्यक्ति को शराब के नशे में गिरफ्तार कर बुधवार को आर्थिक जुर्माना हेतु बांका कोर्ट भेज दिया है| फुल्लीडुमर थाने से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को संध्या गश्ती के दौरान थाना अध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में एसआई राजीव रंजन, एसआई बलबीर विलक्षण, बीएमपी एवं सैप जवानों के सहयोग से तेलियामोड़ के पास से आमाटीकर गांव के मनीष यादव पिता मीतो यादव एवं गनोरा नहर मोड़ से गनोरा गांव निवासी डब्लू मालाकार पिता स्वर्गीय जगदेव मालाकार को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है| ब्रेथ एनालाइजर जांच के क्रम में गिरफ्तार व्यक्ति द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई है| वहीं गिरफ्तार व्यक्ति की बुधवार को फुल्लीडुमर अस्पताल में कोविड-जांच के बाद पुलिस अभिरक्षा में बांका कोर्ट भेज दिया गया है |वहीं मालूम हो कि थानाध्यक्ष श्री कुमार के द्वारा शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान से शराब बनाने, बेचने एवं पीनेवाले लोगों में दहशत का माहौल है|
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



