google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

फुल्लीडुमर थाना की पुलिस 7 वर्षो से फरार वारंटी को थाना क्षेत्र के नगरडीह गाँव से किया गिरफ्तार



दैनिक समाज जागरण

संवाददाता कामेश्वर साह, फुल्लीडुमर/ बांका

फुल्लीडुमर थाना की पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर वर्ष 2015 से फरार चल रहे नगरडीह गाँव के रविंद्र पंजियारा पिता स्वर्गीय सुरेश पंजियारा को उनके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है |वहीं इसकी जानकारी देते हुए फुल्लीडुमर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना कांड संख्या 44 वर्ष 2015 के नामजद अभियुक्त रविन पंजियारा उक्त कांड में 7 वर्ष से फरार चल रहे थे, जिसे थाना अध्यक्ष आलोक कुमार, एएसआई महेंद्र सिंह एवं सैप जवानों के सहयोग से नगरडीह गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है |आगे यह भी बताया गया कि गिरफ्तार व्यक्ति पर आर्म्स एक्ट सहित कई अन्य धाराओं में थाने में प्राथमिकी दर्ज है| वही गिरफ्तार व्यक्ति की फुल्लीडुमर अस्पताल में कोविड-जांच के वाद उसे न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया है|
[04/11, 11:32] +91 85075 00306: फुल्लीडुमर थाने पर शुक्रवार को थाना अध्यक्ष की अध्यक्षता में पुलिस परेड का किया गया आयोजन

दैनिक समाज जागरण

संवाददाता कामेश्वर साह, फुल्लीडुमर/बांका

फुल्लीडुमर थाना परिसर में शुक्रवार को थाना अध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस परेड का आयोजन किया गया| परेड में थानाध्यक्ष के निर्देश पर परेड के कप्तान द्वारा पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों का परेड कराया गया| परेड में थाना अध्यक्ष आलोक कुमार, एएसआई रामसेवक महतो, एएसआई महेंद्र सिंह सहित कुल 12 पुलिसकर्मी एवं जवान शामिल थे |परेड में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को थानाध्यक्ष आलोक कुमार द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए| अंत में थानाध्यक्ष के निर्देश पर परेड की कार्रवाई समाप्त की गई|


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)