google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*गजना धाम के विकास और सौन्दर्जीकरण के लिए पर्यटन विभाग ने दिया तीन करोड़ चौहत्तर लाख*


राशि से गेट, स्टेज, पार्किंग,मंडप एवं आकर्षक हॉल के साथ गेस्ट हाउस का होगा निर्माण।

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) गजना धाम मंदिर बिहार और झारखंड के सीमा पर अवस्थित एक जागृत शक्ति स्थल है ।बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश ,छत्तीसगढ़ एवं उत्तर प्रदेश के लाखों लोगों की आस्था इस जगह से जुड़ा हुआ है। यही कारण है कि यहां चैत पूर्णिमा को विशाल मेला लगता है और सालों भर पर्यटक यहां आते रहते हैं ।इसके बावजूद अभी तक न तो इस जगह का अपेक्षित विकास हुआ है और नहीं तो यह स्थल पर्यटन स्थल का दर्जा ही प्राप्त कर पाया है ।साथ ही पर्यटकों की सुविधा के लिए भी यहां कोई संसाधन की व्यवस्था भी नहीं है। इस कारण यात्रियों को बहुत ही परेशानी उठाना पड़ता है । गजना न्यास समिति के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि इसी को देखते हुए 2004 से लगातार गजना महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है ।2019 से यह महोत्सव जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया जा रहा है। पिछले महोत्सव में नबीनगर के विधायक श्री विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने पर्यटन विभाग से इसका विकास और सौन्दर्जीकरण कराने की घोषणा की थी और इसके लिए अथक प्रयास कर पर्यटन विभाग से इस स्थल का सर्वे कराया । उक्त केआलोक मे तीन करोड़ चौहत्तर लाख रुपया का आवंटन गजना धाम के विकास के लिए आवंटित कराया है ।आवंटन की आधी राशि भी एजेंसी को उपलब्ध करा दिया गया है जिसे अविलंब ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा।राशि आवंटन होने से न्यास समिति के सदस्यों के साथ साथ क्षेत्र के लोगो में खुशियों की लहर दौड़ने लगा। विधायक के साथ साथ इस कार्य को कराने में पूर्व मुखिया संजय कुमार सिंह का भी अहम भूमिका रही है ।अब गजना धाम में pगेट , मंडप , पार्किंग , ग्रीन रूम के साथ मंच , गेस्ट हाउस और आधुनिक शौचालय बन जाने से धाम का सौंदर्यीकरण में बुद्धि होगा और यात्रियों को सुविधा होगी। इस पुनीत कार्य को करवाने हेतु न्यास समिति के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी
महंत अवधबिहारी दास ,सदस्य भृगुनाथ नाथ सिंह ,अरुण कुमार सिंह ,अरुण मेहता ,सतनारायण सिंह, अरविंद सिंह , कर्मदेव रजवार, मिथिलेश चंद्रवंशी ने विधायक विजय कुमार सिंह और पूर्व मुखिया संजय कुमार सिंह को बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)