google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गठबंधन सरकार के कफन की आखिरी कील साबित होगा खेदड़ ग्रामीणों पर हुआ लाठीचार्ज-एडवोकेट खोवाल


-शव के साथ इस तरह से करना गैरकानूनी- खोवाल
हिसार( राजेश सलूजा )
हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट ने खेदड़ गांव के ग्रामीणों द्वारा शांतिपूर्ण किए जा रहे आंदोलन में शुक्रवार को हुए लाठीचार्ज व एक ग्रामीण की मौत पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। डिपार्टमेंट के प्रदेश चेयरमैन एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने कहा कि राख की रार में ग्रामीणों पर हुआ यह लाठीचार्ज बीजेपी व जजपा गठबंधन सरकार के कफन में आखरी कील साबित होगा। खोवाल ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन हमारा संवैधानिक अधिकार है और ग्रामीण इसी अधिकार के तहत यह आंदोलन शांति पूर्वक चला रहे थे। ऐसे में ग्रामीणों पर हुआ लाठीचार्ज व इसमे एक ग्रामीण की मौत अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज में हुई ग्रामीण की मौत के बाद शव को बिना परिजनों के अनुमति के पोस्टमार्टम के लिए इस तरह से लाकर उसे लापता करना गैर कानूनी है।हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट ग्रामीणों की इस लड़ाई में उनकी पूरी तरह से कानूनी मदद करेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)