google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*गौशाला में भाजपा कार्यकर्ता वसीम कुरेशी ने किया सहयोग

* शमीम अहमद सिद्दीकी दैनिक समाज जागरण बिजनौर नजीबाबाद तहसील व मंडावली क्षेत्र के फरजपुर स्थित गोशाला के व्यस्थापक श्याम जी महाराज के अनुरोध पर गोवंश के सर्दी व बंदरो से बचाव के लिए फ़िल्म प्रोड्यूसर एवम भाजपा कायकर्ता वसीम क़ुरैशी के भाई हाजी युनुस क़ुरैशी ने गोशाला को कवर करने के लिए त्रिपाल लगवा कर सहयोग दिया। आपको बता दे कि इस गोशाला में लगभग 275 गो माता की सेवा हो रही है। शुक्रवार को गोशाला में गौपूजन के बाद संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमे एसडीएम विजय वर्धन तोमर व सीओ गजेन्द्र पाल सिंह, कमलेश कुमार तहसीलदार, नायब तहसीलदार सार्थक चावला, भाजपा कार्यकर्ता युनुस क़ुरैशी, पूर्व प्रधानचार्य अब्दुल सत्तार, मास्टर मोहम्मद असलम, प्रदीप डेज़ी, राजू मिश्रा आदि लोग ने अपने अपने विचार रखे व गोवंश के रखरखाव हेतु विचार विमर्श किया गया। वही अधिकारियों ने गोशाला का निरीक्षण किया। व्यस्थापक श्याम जी महाराज ने गोशाला में सहयोग करने पर वसीम क़ुरैशी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्वामी श्याम महाराज, डॉ० कर्मवीर सिंह पशु चिकित्सा अधिकारी, राकेश सिंह एडीओ पंचायत, यूसुफ पहलवान, मुशर्रफ मंसूरी, मुस्तकीम अहमद, सुरेन्द्र प्रजाति, परमिंदर सिंह, अकरम शेख आदि लोग मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)