google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*घरेलू गैस मूल्यवृद्धि को अविलंब वापस कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन*


गया से ( गजेन्द्र कुमार)आज से फिर घरेलू गैस के मूल्य में 50₹/ सिलिंडर वृद्धि कर सरकार एवम् पेट्रोलियम कंपनियों ने आमजन के महंगाई से जले शरीर पर नमक रगड़ने का काम किया है।
आज स्थानीय टावर चौक पर कांग्रेस पार्टी के नेता, कार्यकर्ता घरेलू सिलिंडर के साथ प्रदर्शन कर सरकार एवम् पेट्रोलियम कंपनियों से मूल्यवृद्धि वापस लेने की मांग किया।
प्रदर्शन में शामिल अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, कांग्रेस सेवादल के जिला संगठक टिंकू गिरी, इंटक के जिला उपाध्यक्ष श्रवण पासवान, विनोद उपाध्याय, राम इकबाल सिंह, मुकेश सिंह, सुरेंद्र मांझी, अरुण कुमार पासवान आदि ने कहा की घरेलू गैस के बेतहाशा मूल्य वृद्धि के कारण देशभर के लगभग चार करोड़ उपभोक्ता गैस भराना छोड़ दिया है। आज के मूल्य वृद्धि के बाद अब गया में एक सिलिंडर गैस 1200 रुपया में मिलेगा।
नेताओ ने कहा कि घरेलू गैस मूल्यवृद्धि से प्रत्येक घर के गृहिणियों के आखों में आंसू छलक पड़े हैं। एक तो खाद्य पदार्थों एवम् सरसो तेल रिफाइन डालडा सभी चीजों के दामों में बढ़ोतरी दूसरा इसे पकाना भी अब मुश्किल हो गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)