बालिकाएं राष्ट्र की मजबूत धरोहर हैं , सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट हों।

*जनमित्र न्यास द्वारा क्राई के सहयोग से बालिकाओं की 12वीं तक की शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए शुरू हुआ राष्ट्रव्यापी अभियान।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
लड़कियों की शिक्षा के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण बदलने और जागरूकता बढ़ाने के लिए सात सप्ताह का राष्ट्रव्यापी अभियान ‘पूरी पढ़ाई देश की भलाई’ शुरू किया गया।
हरहुआ ब्लाक के पुआरीकला और आयर गाँव में हर लड़की की 12वीं तक की शिक्षा सुनिश्चित करने को संबोधित करते हुए बाल अधिकार संगठन क्राई – चाइल्ड राइट्स एंड यू के सहयोग से जनमित्र न्यास द्वारा ‘पूरी पढ़ाई देश की भलाई’ अभियान किया गया। देश भर में लाखों लड़कियां अभी भी स्कूल से बाहर हैं, और कई माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा तक पहुंच नहीं पा रही हैं।
उत्तर प्रदेश में यह अभियान राज्य के विभिन्न जिलों के साथ-साथ भारत के 20 राज्यों में क्राई के हस्तक्षेप परियोजनाओं में सोमवार को शुरू किया गया। इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत क्राई और उसके साथी संगठन जन जागरूकता रैलियां, हस्ताक्षर अभियान और विभिन्न आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किये गए|
वक्ताओं में प्रशासनिक निदेशक आनन्द प्रकाश, प्रतिमा पांडेय व शोभनाथ ने अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “बालिकाओं के लिए उच्च माध्यमिक शिक्षा सुनिश्चित करना न केवल उनके सशक्तिकरण के लिए अपरिहार्य है, बल्कि यह राष्ट्र के समग्र विकास का भी अनिवार्य अंग है। इस अभियान के अंतर्गत गांव में बच्चों द्वारा बैठक किया गया उसके बाद शिक्षा के मुद्दे पर रैली भी निकली गई,
इस अभियान में खण्ड विकास अधिकारी हरहुआ वाराणसी द्वारा अपना समर्थन देते हुए हस्ताक्षर किया गया तथा सभागार विकासखंड हरहुआ में लगभग 260 लोगो ने अपना सहमति देते हुए अभियान को आगे बढ़ाने हेतु अपना सहयोग दी, जिसमें क्षेत्रीय सुपरवाइजर एएनएम आंगनवाड़ी तथा आशा कार्यकर्ता शामिल थी।
(फोटो)