दैनिक समाज जागरण
विश्व नाथ त्रिपाठी
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी लखनऊ के तत्वाधान सम्पूर्ण सुरक्षा केंद्र द्वारा विकास खण्ड पट्टी के ग्राम सभा कुकुवार में मिनी स्वास्थ कैंप का आयोजन किया गया जिसमें एचआईवी, एसटीआई के साथ सामान्य रोगियों की जांच, परामर्श व निःशुल्क दवा वितरण किया गया। कैंप में एसटीआई व एचआईवी टेस्ट किट्स द्वारा जांचे एवं सामान्य दावा वितरण किया गया। कैंप में एसएसके प्रबंधक अमित कुमार सरकार ने बताया कि संपूर्ण सुरक्षा केंद्र उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी लखनऊ द्वारा चलाया जा रहा है, अब एक ही जगह में एच०आई०वी०, टीबी, एस०टी० व हेपेटाइटिस बी व सी की जांचे, परामर्श एवं निःशुल्क दावा व अठारह माह तक फॉलो किया जाएगा ताकि नेगेटिव क्लाइंट नेगेटिव ही रहे और पूर्ण रूप से स्वास्थ्य रहे। इस अवसर पर राहुल यादव परामर्श दाता ने बताया कि संपूर्ण सुरक्षा केंद्र अब आपके घर तक आके जांच कर रही हैं आप सभी इसमें भाग ले और स्वास्थ्य कैम्प का लाभ उठाएं। कैंप में डॉ अखिलेश जायसवाल, पूर्व ग्राम प्रधान रमाशंकर पांडेय, डॉ सलमा अजीज एलएमओ, डॉ बुशरा अनवर एलएमओ, डॉ राम कुमार सिंह एमओ, डॉ नागेंद्र यादव फिजिशियन, रूबी सिंह व अनीता एएनएम सहित मुहम्मद सर्वर, मो० वसीम सिद्दिकी अरुण कुमार, आशा देवी, मालती संगीता देवी, सुमन देवी, कर्म देवी, सुमन मिश्रा, प्रिया पांडेय, अर्चना श्रीवास्तव, इंद्र प्रताप सिंह, बसंत लाल पांडे, प्रशांत सिंह, राजेश पांडे, सोना देवी, आरती पांडेय, अंतिमा आदि उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



