बार काउंसिल ने सरकारी अस्पताल में मरीज से अवैध वसूली के विरोध में ज्ञापन सोपा*।

  समाज जागरण सनवांदाता।कुलदीप सिंह       लखीमपुर-खीरी। आत्म हत्या के लिये मजबूर करने वाले अवैध वसूली व सरकारी धनराशि के गबन के आरोपी जिला चिकित्सालय के सर्जन व उसके सहयोगियो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन अजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व मे उत्तर प्रदेश अधिवक्ता महासंघ ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन  जिला प्रशासन  को सौपा


अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मरीज तीमारदार की बहन सौम्या शर्मा जिला अस्पताल के स्टाफ ने पहले के आपरेशन मे 12500 रुपए की अवैध वसूली कर  ₹400 मात्र की रसीद दी , और दूसरे आपरेशन के लिये 15000 की मांग की । न देने पर विभिन्न तरीको से उत्पीड़ित कर अस्पताल से डिस्चार्ज करने की धमकी दी जाने लगी। 

आरोपी स्वस्थ कर्मियों के बचाव मे अस्पताल प्रशासन द्वारा कहा जा रहा है कि आपरेशन की सामग्री उपलब्ध न होने के कारण तीमारदार को आपरेशन मे होने वाला व्यय अलग से देना होगा।  मामला तूल पकडने पर चिकित्सालय के फंड से ही आपरेशन करने की बात कही जा रही है जिससे यह पूर्णतया सिद्ध है कि पहले के आपरेशन मे तीमारदार से 12500 वसूल कर उसे गबन करते हुये चिकित्सालय फंड से आपरेशन किया गया, दूसरे आपरेशन मे भी यही तैयारी थी जो मामला तूल पकडने के कारण सफल नही हो सकी।चिकित्सालय प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय मामले मे लीपापोती का प्रयास किया जा रहा है


अधिवक्ता महासंघ के उपाध्यक्ष धर्मेद्र सिंह सूर्यवंशी ने चेतावनी दी कि भृष्ट अधिकारियो द्वारा गरीब व निराश्रित जनता का शोषण बर्दाश्त नही किया जायेगा, तत्काल प्रभावी कार्रवाई न होने पर व्यापक जनांदोलन छेडा जायेगा।

portalratecard
portalratecard

लखीमपुरखीरी #सरकारीअस्पताल #अवैधवसूली #बारकाउंसिल #अधिवक्तामहासंघ #भ्रष्टाचार #मरीजशोषण #जनआंदोलन #उत्तरप्रदेश

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)