google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

8 दिवसीय आर्य युवक निर्माण शिविर का भव्य समापन सम्पन्न

राष्ट्रीय कर्तव्यों का पालन करना ही राष्ट्र भक्ति-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

रविवार 12 जून 2022, केन्द्रीय आर्य युवक परिषद दिल्ली के तत्वावधान में गत 4 जून से गुरूकुल कण्वाश्रम कोटद्वार में चल रहे “आर्य युवक चरित्र निर्माण शिविर” का समापन हो गया।शिविर में 225 आर्य युवकों व योग साधको ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय कर्तव्यों का पालन करना ही राष्ट्र भक्ति है।आज अलगाववादी शक्तियां सिर उठा रही हैं युवाओं में देशभक्ति का जज़्बा भरने की जरूरत है राष्ट्र रहेगा तो हम सब रहेंगे।राष्ट्रवादी राजा होने से ही धर्म और संस्कृति की रक्षा होती हैं।यह प्रशिक्षित युवा परिवार,समाज व राष्ट्र निर्माण करेंगे।

समारोह अध्यक्ष विजय आर्य (किरतपुर) ने समाज के आदर्श नागरिक बनने की शुभकामनाएं दीं।देहरादून से भाजपा नेता इन्दु बाला सिंह,अनिता आर्या,आनंद प्रकाश आर्य,आर्य समाज के उत्तराखंड अध्यक्ष मानपाल सिंह आर्य ने अपने विचार रखे।

योगीराज विश्वपाल जयन्त ने सभी का आभार व्यक्त किया । परिषद के महामंत्री महेन्द्र भाई ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने शांतिपाठ के साथ शिविर को संपन्न किया।

प.रमेशचंद्र स्नेही,पिंकी आर्या के मधुर भजन हुए।आर्य युवाओं के मार्चिंग, व्यायाम प्रदर्शन, लाठी, तलवार,जुडो कराटे के रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)