समाज जागरण नोएडा
हर तिरंगा घर-घर तिरंगा के मध्यनजर नोएजा सेक्टर 99 एलआईजी फ्लैट में निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा। सोसायटी वासियों में तिरंगा यात्रा को लेकर दिखा बड़ा उत्साह। सेक्टर के सभी सम्मानित व्यक्तियों के अलावा बच्चों नें इस यात्र में बढ़चढ़कर भाग लिया है। इस तिरंगा यात्रा में सफाई कर्मचारियों का भी खासा योगदान देखने को मिला। इस अवसर पर सोसायटी में बड़ी संख्या में हर घर तिरंगे अभियान के तहत तिरंगा वितरण किया गया। भारत माता की जय, और वंदे मातरम की नारे से गुंज उठी पूरी सोसायटी
बताते चले कि देश के प्रधानमंत्री मोदी नें भारतवासियों से आह्वान किया है कि इस बार हर घर तिरंगा फहराया जाय। जनता नें उनके इस आह्वान को बड़े उत्साहित तरीके से लिया है और पूरे भारत इस समय तिरंगामय हो चुका है। इस समय में शहर से लेकर गाँव तक तिरंगे के साथ भारत माता की जयकारे की गुंज है सुनायी पड़ती है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



