गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ–बदायूं राजमार्ग पर गोठना चैराहे के नजदीक पीलीकोठी के समीप सोमवार देर रात करीब डेढ बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें हाइवे के किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बाइक सवार टकरा गए। वही सड़क हादसे में बाइक सवार दो किशोर सहित तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। वही तेज धमाके की अवाज सुन आसपास सो रहे नागरिक दौड़ पडें वही तत्काल स्थानीय पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक डां अजहर अली ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
वही कडी मशक्कत के बाद तीनों मृतकों की पहचान गांव थाना रजपुरा निवासी रेहान (18) पुत्र अल्लानूर जनपद संभल, वही बदायूं जिले के सहसवान थाना क्षेत्र के गांव नदायल निवासी अरमान (16) पुत्र कल्लू और हसनैन (16) पुत्र हाशिम के रूप में हुई। तीनों गुन्नौर के नेहरू चौक स्थित एक ढाबे पर काम करते थे।
वही ट्रक चालक अनिल ने बताया कि ट्रक में बिजली के पोल सिकंदराबाद से भरकर बरेली जा रहे थे।
सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे ढाबे का काम खत्म करने के बाद तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर किराए के कमरे पर लौट रहे थे।
अंधेरे में सड़क के किनारे पर खड़ा ट्रक न दिखने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से जा टकराई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वही ट्रक व चालक को कब्जे में ले लिया है ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



