
सिकलीगढ़ धरहारा ।
भारत की आध्यात्मिक विद्या एवं संतमत सत्संग के ज्ञान से प्रभावित होकर अमेरिका की रैकेल एलेग्जेंडर महर्षि मेंही आश्रम कुप्पाघाट पहुंच वे संतमत में संत महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के मानस पुत्र गुरुसेवी भागीरथ दास जी महाराज से सुरत शब्द भेद की शिक्षा प्राप्त की। मालूम हो कि रैकेल 2021 से संतमत से जुड़ी हैं और संतमत के साधनों की तीन पद्धति (मानस जप,मानस ध्यान, दृष्टि योग )से दीक्षित हुईं। इस वर्ष वे संतमत की चौथी साधना नादानुसंधान की दीक्षा ली हैं। सिद्ध पीठ कुप्पाघाट से लौटने के बाद अमेरिका की युवती रैकेल एलेग्जेंडर परमाराध्य संत सदगुरू महर्षि मेँहीं परमहंस जी महाराज के पितृ गृह सिकलीगढ़ धरहारा पहुंच वहाँ गुरुकुल के स्वामी आनंद बाबा के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद ली ।गुरूदेव के स्थान का अवलोकन भी की ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



